नई दिल्ली। गुडग़ांव की प्रोसेस नाइन टेक्नोलॉजी कंपनी ने स्मार्टफोनों के लिए एक बहुभाषी कीबोर्ड ‘मॉक्स वर्ड्स’ पेश किया है।
यह कीबोर्ड स्मार्टफोनों को भारतीय भाषाओं में काम करने में सक्षम बनाएगा।
कंपनी ने कहा कि ‘मॉक्स वर्ड्स’ को गूगल प्ले स्टोर या इंटेक्स एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
यह हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, असमी और ओडिय़ा भाषा में काम करता है।